चमगादड़ों की 1400 प्रजातियों में 3 हजार से अधिक कोरोना वायरस सक्रिय: रिसर्च

चमगादड़ों की 1400 प्रजातियों में 3 हजार से अधिक कोरोना वायरस सक्रिय: रिसर्च

सेहतराग टीम

कोरोना का कहर लगभग पूरी दुनिया में है। ऐसा माना जा रहा था कि कोविड-19 का संक्रमण किस जीव के जरिए इंसानों में फैला है। लेकिन रिसर्च के बाद कई ऐसे साक्ष्य मिले कि इस संक्रमण को फैलने के लिए चमगादड़ जिम्मेदार हैं। पाम सिवेट्स पक्षियों से सार्स वायरस मनुष्यों में फैला था। इन पक्षियों में यह वायरस चमगादड़ से आया था। हालांकि, इसके ऊंट से मनुष्य में आने के भी सबूत मिले हैं। रिसर्च से यह भी पता चला कि इबोला, मार्गबर्ग और  रैबीज वायरस भी चमगादड़ों से आया है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

चमगादड़ों की एक प्रजाति में एक से पांच किस्म के कोरोना वायरस

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की ट्रेसी गोल्डस्टीन और उनके साथियों ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया में 20 देशों में चूहों, चमगादड़ों, बंदरों और इंसानों में कोरोनावायरस का परीक्षण किया था। चमगादड़ों की एक प्रजाति में एक से पांच किस्म के कोरोना वायरस पाए जाते हैं। अगर 1400 विभिन्न प्रजातियों के हिसाब से देखें तो चमगादड़ों में तीन हजार से अधिक कोरोना वायरस सक्रिय हैं। इसलिए इस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है कि मनुष्यों के लिए जानलेवा कोरोना चमगादड़ से ही फैला है।

पढ़ें- Corona Virus: चीन में दो डॉक्टर के संक्रमित होने पर दिखा अजीब लक्षण

चमगादड़ में नए वायरस के भरपूर स्रोत होते हैं

लिहाजा सवाल उठना स्वाभाविक है कि चमगादड़ों में ऐसा क्या है कि वायरस उनसे दूसरे प्राणियों में फैल जाता है। कैलिफोर्निया बर्कले यूनिवर्सिटी की डॉ. कारा ब्रुक की रिसर्च में सामने आया है कि कुछ चमगादड़ों का इम्यून सिस्टम अस्वाभाविक होता है। इसमें इंटरफेरॉन पाथवे नामक वायरस विरोधी प्रक्रिया हमेशा चलती है। किसी इंफेक्शन के बिना यह प्रक्रिया चलती रहती है। इससे वायरस तेज गति से विकसित भी होता है। इस कारण अन्य स्तनपायी जीवों की तुलना में चमगादड़ में नए वायरस के भरपूर स्रोत होते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

क्या रामचरित मानस में था कोरोना का जिक्र, जानें सच

क्या गैस छोड़ने (farting) से फैल सकता है कोरोना वायरस?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।